Budget 2026: यूनियन बजट 2026 पर एनडीए में मंथन
Budget 2026: NDA Discusses Union Budget 2026

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए संसद भवन परिसर पहुंचे। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य आगामी यूनियन बजट 2026 और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर सरकार की रणनीति और विजन पर व्यापक चर्चा करना है।
सूत्रों के अनुसार, बजट के जरिए आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर जोर दिया जाएगा। साथ ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में नीतिगत रोडमैप पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक की खास बात यह रही कि बीजेपी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहली बार संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक को आगामी सत्र और राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



