Budget 2026: बिहार को बुलेट ट्रेन की सौगात
Budget 2026: Bihar Gets ₹10,379 crore, Bullet Train Project Announced

दिल्ली/प्रतिनिधि : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल बजट पेश किए जाने के बाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने हाजीपुर स्थित जोनल कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बिहार को रेलवे विकास के लिए 10,379 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। महाप्रबंधक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बिहार का रेल बजट 9 गुना बढ़ा है। पिछले 11 वर्षों में राज्य में लगभग 2,000 किलोमीटर नई रेल पटरियाँ बिछाई गई हैं, जिससे कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है।
उन्होंने बताया कि दीर्घकालिक दृष्टि के तहत पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ यात्री परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की योजना है। इनमें दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी प्रमुख हैं। प्रस्तावित कॉरिडोर से यात्रा समय घटेगा और बहु-माध्यमीय, निर्बाध आवाजाही संभव होगी। वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी की हाई-स्पीड यात्रा लगभग 2 घंटे 55 मिनट में पूरी होने का अनुमान है।



