India-US Trade: केंद्रीय मंत्रियों की सराहना
Indian Ministers Applaud India-US Trade Agreement

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को बधाई दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे भारत–अमेरिका संबंधों के लिए महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि टैरिफ में कमी से व्यापार और पारस्परिक विकास को गति मिलेगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि समझौते से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा और ‘मेक इन इंडिया’ मजबूत होगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बताया। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह किसानों, एमएसएमई और उद्यमियों के लिए वैश्विक अवसर खोलेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे पारस्परिक लाभ का सौदा कहा, जबकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दोनों देशों को स्वाभाविक साझेदार बताया।



