Trending

NCC Cadets राष्ट्र गौरव का प्रतीक: राज्यपाल

NCC Cadets are a symbol of national pride: Governor

दिल्ली/प्रतिनिधि : भोपाल के लोकभवन स्थित सांदीपनि सभागार में आयोजित एनसीसी ‘एट होम’ समारोह में मंगुभाई पटेल ने कहा कि परेड अनुशासन, तालमेल और देशभक्ति का सशक्त प्रतीक होती है, जो हर देशवासी को ऊर्जा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने गणतंत्र दिवस 2026 की राष्ट्रीय परेड में शामिल एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि कर्तव्य पथ पर उनकी गरिमामयी सहभागिता ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। समारोह में गणतंत्र दिवस 2026 की राष्ट्रीय परेड एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक व उपलब्धियां हासिल करने वाले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल ने निदेशालय को बधाई देते हुए भविष्य में प्रथम स्थान की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने युवाओं से संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को जीवन में उतारने, स्वच्छता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और स्वास्थ्य जागरूकता में नेतृत्व करने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ये भारत की विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker