Trending
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स चौथी बार प्लेऑफ़ में
WPL 2026: Delhi Capitals qualify for the playoffs for the fourth time

विशेष/प्रतिनिधि: जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीज़न में प्लेऑफ़ में जगह पक्की कर ली है। यह जेमिमा की लीडरशिप में पहली बार है, जब दिल्ली प्लेऑफ़ में पहुँची, जबकि टीम लगातार चौथी बार नॉकआउट में जगह बनाने में सफल रही। बड़ौदा के BCA स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने UP वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया।
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर दिल्ली ने UP को बल्लेबाज़ी दी। UP ने 8 विकेट पर 122 रन बनाए, जिसमें दीप्ति शर्मा के 24 रन प्रमुख रहे। दिल्ली की ओर से मारिजन कैप ने 3 विकेट लिए। जवाब में दिल्ली ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 47 रन बनाए, जबकि कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 34 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।



