Trending

Bishnoi Gang का ऐलान, रोहित शेट्टी को चेतावनी

Bishnoi Gang's Open Declaration, Warning to Rohit Shetty

मुंबई/प्रतिनिधि: मुंबई एक बार फिर अंडरवर्ल्ड के साए में है। सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी ने सनसनी फैला दी है। घटना के कुछ ही घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर शुभम लोणकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हमले की ज़िम्मेदारी ली। पोस्ट में न सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि पूरे बॉलीवुड को खुली धमकी दी गई है।

धमकी में कहा गया कि यह “सिर्फ ट्रेलर” है और अगला हमला जानलेवा हो सकता है। पोस्ट में बाबा सिद्दीकी की हत्या का ज़िक्र करते हुए बॉलीवुड को चेतावनी दी गई है। मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। शुभम लोणकर पहले से ही बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुख्य साज़िशकर्ता के तौर पर वांटेड है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker