Trending

Lok Sabha: राहुल गांधी पर रिजिजू का तीखा हमला

Kiren Rijiju launches sharp attack on Rahul Gandhi in Lok Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधि: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन के नियमों का उल्लंघन किया है और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। श्री रिजिजू ने आरोप लगाया कि भारतीय सशस्त्र बलों पर की गई टिप्पणियां अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष के निर्देशानुसार पत्रिकाओं या समाचार पत्रों के लेखों को सदन में उद्धृत नहीं किया जा सकता और बहस निर्धारित कानूनों व नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए। इसके बावजूद विपक्ष के नेता का इस मुद्दे पर अड़े रहना खेदजनक है।

रिजिजू ने कहा कि चर्चा की शुरुआत से ही राहुल गांधी ने नियमों की अनदेखी की और एक ऐसी पुस्तक से उदाहरण दिया, जिसके प्रकाशन और प्रामाणिकता का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद की गरिमा और नियमों का पालन सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker