ESIS System-PM-SHRI योजना पर संसद में चर्चा
ESIS System and PM-SHRI Scheme Discussed in Parliament

दिल्ली/प्रतिनिधि: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े अहम मुद्दों पर सवाल-जवाब हुए। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने ESIS डिस्पेंसरियों के कामकाज से संबंधित समस्याओं पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन के सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था राज्य सरकारें करती हैं, जबकि इसका वित्तपोषण केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। इस दोहरी व्यवस्था को लेकर उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए समिति में आपसी सहमति से चर्चा की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति में बनी आम सहमति के आधार पर व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम-श्री योजना के तहत स्कूलों के चयन को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना का उद्देश्य वंचित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और अत्यंत पिछड़े वर्गों की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि देशभर में अधिकांश KGBV ग्रामीण, आदिवासी और शैक्षिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे बालिका शिक्षा में लैंगिक अंतर कम करने में मदद मिल रही है।



