Gold and Silver Plunge: चांदी में रिकॉर्ड गिरावट
Gold and Silver Plunge, Silver Sees Record Drop

विशेष/प्रतिनिधि: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.79 लाख रुपये तक टूट गई, जबकि सोना फिसलकर लगभग 1.37 लाख रुपये के स्तर पर आ गया। बीते तीन कारोबारी सत्रों से कीमती धातुओं में लगातार दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान स्पॉट गोल्ड में करीब 4 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई, वहीं चांदी भी लगभग इतनी ही टूटती नजर आई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक हालिया गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिका से जुड़ी एक राजनीतिक-आर्थिक खबर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के रूप में केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई, जिससे कमजोर डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे ट्रेडर्स की धारणा बदली और सोने-चांदी में तेज बिकवाली देखने को मिली।



