USISPF Calls: केंद्रीय बजट प्रगतिशील रोडमैप
USISPF Calls Union Budget a progressive roadmap

विशेष/प्रतिनिधि: यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे भारत की आर्थिक प्रतिस्पर्धा को सुदृढ़ करने वाला एक प्रगतिशील और व्यापक रोडमैप बताया है। फोरम के अनुसार बजट में व्यापार सुविधा, सीमा शुल्क आधुनिकीकरण, टैरिफ युक्तिकरण, बैंकिंग क्षेत्र के सुधार और रणनीतिक क्षेत्रों को समर्थन देने पर विशेष जोर दिया गया है, जो उद्योग की प्राथमिकताओं के अनुरूप है। फोरम ने कहा कि लक्षित सीमा शुल्क युक्तिकरण से भारत के विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। साथ ही बैंकिंग क्षेत्र के सुधारों के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा को भी सकारात्मक कदम बताया गया।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए फोरम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश अघी ने कहा कि सीमा शुल्क, कराधान और रणनीतिक क्षेत्रों में सुधार भारत के आर्थिक ढांचे का आधुनिकीकरण करेंगे। उन्होंने स्थानीय डेटा केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली क्लाउड सेवाओं पर दीर्घकालिक कर छूट को ऐतिहासिक नीति करार दिया, जिससे बड़े पैमाने पर वैश्विक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।



