Trending

Jammu-Kashmir: कश्मीर में कड़ाके की ठंड,जनजीवन प्रभावित

Jammu and Kashmir: Intense Cold Wave Grips Kashmir, Life Affected

श्रीनगर/प्रतिनिधि: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सहित पूरी कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में भारी गिरावट के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन इसके बावजूद पर्यटन गतिविधियां बदस्तूर जारी हैं। डल झील के आसपास स्थानीय लोग और सैलानी भारी ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं, जबकि पर्यटक शिकारों की सवारी का आनंद ले रहे हैं।

इधर उधमपुर जिला का लड्डा धार इलाका हालिया बर्फबारी के बाद पर्यटकों का नया आकर्षण केंद्र बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों से अब इस दुर्गम क्षेत्र तक पहुंच आसान हो गई है। ताजा और साफ बर्फ से आच्छादित लड्डा धार को सैलानी ‘छोटा कश्मीर’ कह रहे हैं। उनका मानना है कि यह इलाका पटनीटॉप और नथाटॉप से भी अधिक मनमोहक है। कनेक्टिविटी सुधार के लिए भारत सरकार के प्रयासों की पर्यटकों ने सराहना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker