Trending
Jammu-Kashmir: 4.7 तीव्रता का भूकंप, नुकसान नहीं
Jammu and Kashmir: 4.7 Magnitude Earthquake, No Damage Reported

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र गुलमर्ग से करीब 10 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। यह झटके सुबह 05:35 बजे आए, उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



