High-Speed Rail: 48 मिनट में मुंबई से पुणे
Mumbai-Pune High-Speed Rail to Cover the Distance in 48 Minutes

मुंबई/प्रतिनिधि: केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में 7 हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर की घोषणा की है, जिनमें मुंबई–पुणे और पुणे–हैदराबाद कॉरिडोर खास तौर पर शामिल हैं। इस परियोजना के तहत देशभर में करीब 4000 किलोमीटर लंबाई के कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 16 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मुंबई–पुणे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय 3 से 3.5 घंटे से घटकर सिर्फ 48 मिनट रह जाएगा। वहीं, पुणे–हैदराबाद का सफर 8–9 घंटे से घटकर 3–4 घंटे में पूरा हो सकेगा। हाई-स्पीड रेल ट्रेनों की रफ्तार 250 से 320 किमी प्रति घंटा होगी। इससे महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को चलने की संभावना है।



