Trending

Delhi News: अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुला

Amrit Udyan opens to the public

दिल्ली/प्रतिनिधि : द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान के विंटर एनुअल्स एडिशन 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही अमृत उद्यान को आम जनता के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक खोल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अमृत उद्यान में सप्ताह में छह दिन भ्रमण किया जा सकेगा। उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जहां प्रकृति प्रेमी और पर्यटक इसकी मनोहारी छटा का आनंद ले सकेंगे।

इस वर्ष अमृत उद्यान के प्रमुख आकर्षणों में प्लूमेरिया गार्डन, बरगद ग्रोव और बबलिंग ब्रुक शामिल हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा, यहां विभिन्न किस्मों के गुलाब तथा रंग-बिरंगे फूल-पौधे भी लगाए गए हैं, जो आगंतुकों को खासा आकर्षित करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी अमृत उद्यान लोगों के लिए सुकून और प्रकृति से जुड़ाव का केंद्र बनेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker