Trending

Budget 2026-27: विकसित भारत का रोडमैप-अमित शाह

Budget 2026-27: A Roadmap for a Developed India - Amit Shah

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लगातार नौवीं बार देश का आम बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। बजट 2026–27 को लेकर केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बजट की खुलकर सराहना की है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बजट 2026–27 के माध्यम से नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का ठोस संकल्प है। उन्होंने आगे लिखा कि यह बजट हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का स्पष्ट ब्लूप्रिंट प्रस्तुत करता है। इसमें न केवल विकास को गति देने का विजन है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर उसे लागू करने की मजबूत रणनीति भी शामिल है।#ViksitBharatBudget एक ऐसे भारत की परिकल्पना करता है, जो वैश्विक मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker