Trending

2047 के विकसित भारत की नींव रखता बजट: सीतारमण

Budget lays the foundation for a developed India by 2047: Sitharaman

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि यह बजट सदी की दूसरी तिमाही का पहला बजट है, जो भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली में बजट के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बजट की मूल भावना ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। वित्त मंत्री ने बताया कि इस वर्ष के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य पर समान रूप से जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बदलती सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर चुनौती बनकर उभरा है, और सरकार इसे नीति-निर्माण के केंद्र में रख रही है।

सीतारमण ने आगे कहा कि यह बजट केवल तात्कालिक राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि संरचनात्मक सुधारों के माध्यम से एक ऐसे मजबूत और टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर केंद्रित है, जो आने वाले वर्षों तक भारत की विकास यात्रा को निरंतर गति देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker