Trending

NMMC : सुजाता पाटील बनेगी महापौर, उपमहापौर होंगे दशरथ भगत

NMMC: Sujata Patil will be the mayor, Dashrath Bhagat will be the deputy mayor

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे/तुषार पाटील: नवी मुंबई महानगरपालिका में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसी क्रम में 5 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक म्युनिसिपल सेक्रेटरी श्री संघरत्ना खिल्लारे के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

मेयर पद के चुनाव के लिए श्री सरोज रोहिदास पाटिल और श्रीमती सुजाता सूरज पाटिल ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए श्री आकाश बालकृष्ण माधवी तथा श्री दशरथ सीताराम भगत ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।

नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और नियमानुसार संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 फरवरी 2026 को ही मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चुनाव संबंधी आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस चुनाव को लेकर नगर राजनीति में उत्साह और हलचल देखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker