Budget 2026-27: निर्मला सीतारमण ने की कई बड़ी घोषणाएं
Budget 2026-27: Nirmala Sitharaman Makes Several Major Announcements

दिल्ली/प्रतिनिधि: वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने तटीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन के क्लस्टरों के एकीकृत विकास के लिए बड़े कदम उठाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य मत्स्य मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है। इस पहल के तहत, स्टार्टअप्स, महिला नेतृत्व वाले समूहों और मत्स्य कृषक उत्पादक संगठनों को बाजार से जोड़ने के लिए विभिन्न उपाय किए जाएंगे। यह पहल न केवल तटीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि महिलाओं और छोटे उत्पादकों को आर्थिक सशक्तिकरण भी प्रदान करेगी।
उच्च मूल्य कृषि उत्पादन को बढ़ावा
केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हम कृषि उत्पादन में विविधता लाने, उत्पादकता बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और नए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उच्च मूल्य वाली कृषि को बढ़ावा देंगे।
आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा
भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा एलान किया। सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना को और विस्तार देने की घोषणा की गई है, जिससे देशभर की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सालाना आय को बढ़ाना है।
“नारियल प्रचार योजना” की घोषणा
वित्त मंत्री ने भाषण के दौरान कहा- भारत में नारियल उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों के जीवनयापन को समर्थन देने के लिए एक “नारियल प्रचार योजना” की घोषणा की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रमुख नारियल उगाने वाले राज्यों में पुराने और गैर-उत्पादक पेड़ों को नए पौधों और उच्च-उत्पादक किस्मों से बदलना है। वित्त मंत्री ने कहा कि पेशेवर संस्थानों को अल्पकालिक मॉडल पाठ्यक्रम और व्यावहारिक उपकरण तैयार करने में मदद की जाएगी।
भारत विस्तार’ एआई टूल लांच प्रस्ताव
अपने बजटीय भाषण में वित्त मंत्री ने ‘भारत विस्तार’ एआई टूल लांच करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को कृषि संसाधनों तक निर्बाध पहुंच मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सतत आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार जरूरी पहल कर रही है। इसके लिए छह आयामों पर काम किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि एआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से हमारी सरकार ने रोजगार सृजन, उत्पादकता बढ़ाने और विकास को गति देने की दिशा में व्यापक सुधार किए हैं। इसमें एआई का अनुप्रयोग अहम है।



