Trending

Rakshit Chauhan: अमेरिकी कब्जे से सकुशल वापसी

Rakshit Chauhan Returns Home Safely After 20 Days in US Capture

दिल्ली/प्रतिनिधि: पालमपुर के रक्षित चौहान 20 दिन तक अमेरिका के कब्जे में रहने के बाद सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। 7 जनवरी को वेनेजुएला में राशियां कंपनी के तेल टैंकर जहाज को अमेरिकी सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया था। इस जहाज पर तीन भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें रक्षित चौहान भी शामिल थे। इस दौरान रक्षित स्कॉटलैंड में रहे और लंबे समय तक परिवार से उनका संपर्क टूट गया, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा।

भारत सरकार के निरंतर प्रयासों तथा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद के हस्तक्षेप से रक्षित की सुरक्षित स्वदेश वापसी संभव हो सकी। घर पहुंचते ही माता-पिता और परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार जताया। भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी रक्षित चौहान के घर पहुंचे, उन्हें सम्मानित किया और केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker