Trending

Budget 2026-27: विकसित भारत की ओर मजबूत कदम: CM फडणवीस

Budget 2026-27 a strong step towards a developed India: CM Fadnavis

मुंबई/प्रतिनिधि: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय बजट 2026-27 को “विकसित भारत” की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया है। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि बजट में नियोजित शहरीकरण, उद्योगों को प्रोत्साहन, निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन से जुड़ी कई प्रभावी योजनाओं का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुंबई–पुणे और पुणे–हैदराबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी विकास केंद्रों के लिए आगामी पांच वर्षों में 5 हजार करोड़ रुपये का योगदान प्रस्तावित है, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और नागपुर को बड़ा लाभ मिलेगा। फडणवीस ने विश्वास जताया कि यह बजट न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के समावेशी और टिकाऊ विकास को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker