India-Arab Dialogue: आर्थिक और रणनीतिक सहयोग मजबूत
India-Arab Dialogue: Strengthening Economic and Strategic Cooperation

दिल्ली/प्रतिनिधि: इंडिया–अरब स्टेट्स फॉरेन मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में भारत आए अरब विदेश मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया और गाजा में शांति समझौते सहित क्षेत्र में शांति बहाल करने की सभी पहलों का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए अरब लीग की सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने भारत और अरब देशों के बीच ऐतिहासिक व मजबूत संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में ये रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। प्रधानमंत्री ने इंडिया–अरब पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए एक रोडमैप भी साझा किया। उन्होंने बताया कि ट्रेड व इन्वेस्टमेंट, एनर्जी, टेक्नोलॉजी, हेल्थ और अन्य क्षेत्रों में बढ़ता सहयोग दोनों पक्षों के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।



