
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग
Firing outside Rohit Shetty's home creates panic in Mumbai
मुंबई/प्रतिनिधि: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, अज्ञात लोगों ने उनके घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए रोहित शेट्टी के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं और अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



