Punjab Visit: गुरु रविदास जयंती पर पंजाब दौरे पर PM मोदी
Prime Minister Modi to visit Punjab on Guru Ravidas Jayanti

पंजाब/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जालंधर जिले के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह नामकरण महान संत और समाज सुधारक गुरु रविदास जी को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं भारतीय समाज को निरंतर प्रेरित करती हैं।
प्रधानमंत्री लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल राज्य के लिए एक नया प्रवेश द्वार बनेगा और औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूती देगा। हलवारा में विकसित नया नागरिक एन्क्लेव लंबे रनवे के साथ ए320 जैसे बड़े विमानों के संचालन में सक्षम है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लन जाकर गुरु रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।



