Trending
Stock Market: आम बजट के चलते रविवार को खुला शेयर बाजार
Stock Markets Open on Sunday Due to Budget 2026-27

दिल्ली/प्रतिनिधि : इस बार आम बजट रविवार को पेश किया जा रहा है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट भाषण को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है।वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट के दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) खुले हुए हैं। दोनों एक्सचेंजों ने घोषणा की है कि उस दिन सामान्य कारोबारी दिनों की तरह शेयरों में खरीद-बिक्री होगी।
शेयर बाजार के इतिहास में यह बहुत ही दुर्लभ मौका है। इससे पहले केवल एक बार रविवार को बाजार खुला था। 28 फरवरी 1999 को, जब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, उस दिन रविवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार हुआ था।



