Sant Ravidas Jayanti: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Sant Ravidas Jayanti: President and Prime Minister extend greetings

दिल्ली/प्रतिनिधि : देशभर में आज 14वीं शताब्दी के महान संत और भक्ति आंदोलन के प्रमुख स्तंभ संत रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व माघ महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर के श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में एकत्रित हुए और पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर द्रौपदी मुर्मु और नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि समानता, सद्भाव और भेदभाव-मुक्त समाज का संदेश आज भी प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु रविदास के विचारों को न्याय और करुणा की भावना से जोड़ते हुए जनकल्याण की आधारशिला बताया। वहीं अमित शाह ने संत रविदास को भक्ति आंदोलन का सशक्त स्वर बताते हुए उनकी शिक्षाओं को सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक बताया।



