Budget 2026-27: मंत्रिमंडल की मंजूरी, संसद में पेश
Cabinet approves Budget 2026-27, presents it in Parliament

दिल्ली/प्रतिनिधि: केंद्रीय बजट 2026-27 के संसद में पेश होने से पहले संसद भवन परिसर में केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई, जिसमें बजट दस्तावेज को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इससे पहले सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
वित्त मंत्री लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं, जिसके बाद इसकी प्रति राज्यसभा में रखी जाएगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। वर्ष 2019 से पदभार संभालने के बाद यह निर्मला सीतारामन का लगातार नौवां केंद्रीय बजट होगा। बजट भाषण के बाद दस्तावेज मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा।
