Trending

Prayagraj: माघी पूर्णिमा पर आस्था का महास्नान

Prayagraj: A grand bath of faith at the Sangam on Maghi Purnima

प्रयागराज/प्रतिनिधि: आस्था की नगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के पांचवें प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से ही “हर-हर गंगे” के जयघोष के साथ लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पवित्र स्नान कर रहे हैं। मेला प्रशासन के अनुसार, इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। साढ़े तीन किलोमीटर से अधिक स्नान घाटों पर डीप वाटर बैरिकेटिंग की गई है। जल पुलिस और प्रशिक्षित गोताखोर तैनात हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए एआई आधारित कैमरों से निगरानी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करने की अपील की है। माघी पूर्णिमा स्नान के बाद कल्पवासी कल्पवास पूर्ण कर अपने गंतव्यों की ओर रवाना होंगे, जिसके मद्देनज़र यातायात के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि स्नान सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker