Trending

Research Center : नवी मुंबई में नए वकीलों के लिए खुला डॉ. आंबेडकर ट्रेनिंग सेंटर

Navi Mumbai: Dr. Ambedkar Training Center inaugurated by CM Devendra Fadnavis

नवीमुंबई/प्रतिनिधि : भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में ‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एडवोकेट ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर, मेघालय उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रेवती मोहिते डेरे सहित अनेक मान्यवर, वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

नवस्थापित केंद्र का उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, शोध के अवसर और संवैधानिक मूल्यों की गहरी समझ प्रदान करना है। वक्ताओं ने कहा कि यह संस्थान सामाजिक न्याय, समानता और विधि के शासन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker