
Mega Block: रविवार को मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें रद्द
Mega Block on Sunday, Several Local Trains Cancelled
मुंबई/प्रतिनिधि: मुंबई के यात्रियों को रविवार, 1 फरवरी 2026, को यात्रा से पहले अलर्ट रहने की जरूरत है। Central Railway की ओर से इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस कार्य के लिए सेंट्रल रेलवे की सबअर्बन लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे लोकल ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित होने की संभावना है।
सेंट्रल रेलवे की सबअर्बन लाइन पर मेगा ब्लॉक
यह मेगा ब्लॉक सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर रहेगा। इस दौरान CSMT से निकलने वाली कई फास्ट और सेमी-फास्ट लोकल ट्रेनों को स्लो लाइन से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे ट्रेनों को लगभग 10 मिनट की देरी से गंतव्य तक पहुंचने की संभावना है। कल्याण से मुंबई की ओर आने वाली अप फास्ट लोकल ट्रेनें भी स्लो लाइन से चलाई जाएंगी और रास्ते में दिवा, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा। वहीं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक ट्रैकों से चलाया जाएगा।
हार्बर लाइन पर कुर्ला और वाशी के बीच ब्लॉक
इसके अलावा हार्बर लाइन पर कुर्ला और वाशी के बीच सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान वाशी–बेलापुर–पनवेल रूट की कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सेंट्रल रेलवे द्वारा स्पेशल लोकल सेवाएं चलाई जाएंगी और वैकल्पिक मार्गों से यात्रा की अनुमति दी गई है।



