Trending

India-Arab Dialogue: 10 साल बाद,सहयोग को नई गति

India-Arab Dialogue and Cooperation to Gain New Momentum After 10 Years

दिल्ली/प्रतिनिधि: भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी संयुक्त बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात करेंगे। बैठक में अरब लीग के सभी 22 सदस्य देशों के विदेश मंत्री तथा अरब लीग के महासचिव भाग लेंगे। यह पहली बार है जब भारत इस उच्चस्तरीय बैठक की मेज़बानी नई दिल्ली में कर रहा है।

भारत–अरब वरिष्ठ अधिकारियों की चौथी बैठक संपन्न

बैठक से पहले राष्ट्रीय राजधानी में भारत–अरब वरिष्ठ अधिकारियों की चौथी बैठक भी संपन्न हुई। विदेश मंत्रियों की यह बैठक 10 वर्ष के अंतराल के बाद हो रही है। इससे पहले पहली बैठक वर्ष 2016 में बहरीन में आयोजित की गई थी, जिसमें सहयोग के लिए पांच प्राथमिक क्षेत्रों—अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया और संस्कृति—की पहचान की गई थी। इस दूसरी बैठक से भारत और अरब देशों के बीच मौजूदा सहयोग को मजबूती मिलने और रणनीतिक साझेदारी के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker