Trending

Budget 2025-26: खर्च में ढिलाई पर सख्त रुख

Budget 2025-26: Strict Stance on Laxity in Expenditure

विशेष/प्रतिनिधि : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधानसभा के नवीन भवन स्थित पारिजात कक्ष में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट व्यय की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण, सिंचाई, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उद्योग, एमएसएमई, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास, सूडा, कृषि, आवास, पर्यटन, सहकारिता, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित 18 विभागों के व्यय की समीक्षा की गई।

वित्त मंत्री ने विभागों द्वारा अपेक्षाकृत कम बजट व्यय पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि आवंटित बजट का शत-प्रतिशत, समयबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट आवंटन का उचित उपयोग प्रदेश के समग्र विकास में निर्णायक भूमिका निभाता है और योजनाओं की समय पर पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker