Leak Budget: सोशल मीडिया पर वायरल बजट खबर फर्जी
Budget 2026-27 Leak: Viral Social Media Budget News is Fake

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें केंद्रीय बजट 2026-27 की स्कैन प्रति मैसेंजर ऐप्स पर लीक होने का दावा किया जा रहा था। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि ये दावे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक तस्वीर वास्तव में पिछले बजट से संबंधित है, जिसे डिजिटल रूप से संपादित कर 2026-27 का बजट दिखाने की कोशिश की गई है। वहीं, एक अन्य तस्वीर पूरी तरह से डिजिटल रूप से तैयार की गई है और उसका किसी भी आधिकारिक केंद्रीय बजट दस्तावेज से कोई संबंध नहीं है।
सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट और संदिग्ध सामग्री पर विश्वास न करें। साथ ही, किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता केवल विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों से अवश्य जांच लें।



