Trending

Plane Crash: बारामती एयरपोर्ट पर नया ATC सिस्टम

Plane Crash: New ATC System Installed at Baramati Airport

पुणे/प्रतिनिधि : बारामती में हाल ही में हुए प्लेन क्रैश की घटना के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर अहम सुरक्षा कदम उठाया गया है। लोहेगांव स्थित इंडियन एयर फ़ोर्स के तकनीशियनों ने बारामती एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (ATC) सिस्टम स्थापित किया है। इस सिस्टम के लगने से एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को नियंत्रित करना अधिक सुरक्षित और आसान हो सकेगा। एयर फ़ोर्स अधिकारियों के अनुसार, नए ATC सिस्टम की मदद से रनवे पर विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान बेहतर निगरानी संभव होगी। साथ ही, खराब मौसम या आपात स्थिति में पायलटों और ग्राउंड स्टाफ के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।

राज्य सरकार ने इस पहल को भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्थानीय प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी इस सिस्टम के जल्द सक्रिय होने से बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन क्षमता में सुधार की उम्मीद जताई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker