Trending

Republic Day Parade: शिक्षा व संस्कृति मंत्रालय की झांकियों को सराहना

Republic Day Parade 2026: Education and Culture Ministries' Tableaux Receive Acclaim

नई दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। शिक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय सहित विभिन्न राज्यों में इस उपलब्धि को लेकर खासा जोश नजर आया। न्यूज के साथ विशेष बातचीत में शिक्षा मंत्रालय की झांकी में प्रदर्शन करने वाली केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है। टीम के सदस्यों ने बताया कि महीनों की तैयारी और सामूहिक प्रयासों ने इस सफलता को संभव बनाया।

वहीं संस्कृति मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी झांकी के माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया है। समारोह ने राष्ट्रीय एकता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना को और सशक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker