Trending

Supreme Court : UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, सवर्ण छात्रों को बड़ी राहत

Supreme Court | Stays UGC's New Regulations, Providing Major Relief to Upper-Caste Students

नई दिल्ली; प्रतिनिधि । सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने UGC को बड़ा झटका देते हुए नए नियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। इस मौके पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 साल बाद भी देश जातिगत भेदभाव से जूझ रहा है और यह स्थिति चिंताजनक है। अदालत ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि भारत में अमेरिका जैसे हालात बनें।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को नए नियमों का विरोध कर रहे सवर्ण छात्रों के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। देशभर की कई यूनिवर्सिटीज़ में छात्रों ने UGC के नए नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था और सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की थी। छात्रों का कहना था कि ये नियम उनके साथ अन्यायपूर्ण हैं और शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा कर सकते हैं।

सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश से विरोध कर रहे छात्रों को राहत मिली है। अदालत के इस फैसले के बाद फिलहाल UGC के नए नियम लागू नहीं हो सकेंगे। मामले की आगे की सुनवाई बाद में होगी, जिसमें सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker