Trending

Disability T20: भारत-इंग्लैंड मिक्स्ड डिसेबिलिटी सीरीज

India-England Mixed Disability T20 Series

विशेष/प्रतिनिधि: लोकप्रिय खेल क्रिकेट अब एक नए और प्रेरणादायक स्वरूप में मैदान पर उतरने जा रहा है। भारत में पहली बार मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस अनोखी श्रृंखला में तीन तरह के दिव्यांग खिलाड़ी—डेफ (श्रवण बाधित), शारीरिक रूप से अक्षम और बौद्धिक रूप से अक्षम—एक ही टीम के रूप में खेलते नजर आएंगे। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट 29 जनवरी से 6 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा और जयपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को समान मंच, पहचान और अवसर प्रदान करना है।

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिसेबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) के अध्यक्ष रवि चौहान, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के दिव्यांग क्रिकेट प्रमुख इयान मार्टिन और पैरा खिलाड़ियों की एक्सेसिबिलिटी के लिए कार्यरत संस्था ‘स्वयं’ की संस्थापक स्मिनू ने टूर्नामेंट की रूपरेखा, महत्व और सामाजिक संदेश पर प्रकाश डाला। यह सीरीज समावेशी खेल भावना की नई मिसाल बनेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker