Trending

PM Modi: देश में 12 हजार आयुष केंद्र स्थापित

12,000 Ayush Centers Established in the Country: PM Modi

विशेष/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 12 हजार आयुष स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। केरल स्थित आर्य वैद्यशाला चैरिटेबल अस्पताल के शताब्दी समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 125 वर्षों में इस संस्था ने आयुर्वेद को एक सशक्त और विश्वसनीय उपचार प्रणाली के रूप में स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री ने आर्य वैद्यशाला के संस्थापक वैद्यरत्नम पी. एस. वेरियर के योगदान को याद करते हुए कहा कि आयुर्वेद के प्रति उनका दृष्टिकोण और जनकल्याण के लिए समर्पण आज भी लोगों को प्रेरित करता है। मोदी ने कहा कि आयुर्वेद पीढ़ियों से लोगों के दीर्घकालिक उपचार में लाभकारी रहा है। उन्होंने आयुष आधारित मेडिकल वैल्यू ट्रैवल में भारत की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष वीजा विदेशी मरीजों के लिए सहायक साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आयुष और हर्बल उत्पादों का निर्यात 2014 के 3,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,500 करोड़ रुपये हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker