Trending

Lala Lajpat Rai: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Lala Lajpat Rai: PM Modi and Amit Shah Pay Tribute

विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में प्रधानमंत्री ने लाला लाजपत राय को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उन्हें “मातृभूमि का अमर पुत्र” कहा। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्यागमय और राष्ट्रभक्त जीवन देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाला लाजपत राय को नमन किया। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय भगत सिंह सहित अनेक क्रांतिकारियों के लिए सशस्त्र क्रांति की प्रेरणा बने। अमित शाह ने कहा कि उनके बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और बिखरे जनआंदोलन को एकता की मजबूत डोर में पिरो दिया। उन्होंने देशभक्ति की वह ज्वाला प्रज्वलित की, जो आज भी राष्ट्र को मार्गदर्शन देती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker