
CM Fadnavis: अजित पवार एक अच्छे दोस्त थे
Ajit Pawar was a good friend-CM Devendra Fadnavis
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। निजी जीवन में वे एक अच्छे दोस्त थे।
.
महाराष्ट्र के मुख्यमत्री ने कहा कि हमने मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया। जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उस समय उनका असमय निधन एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के बारे में बताया है और उन्होंने इस पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निधन पर कहा कि आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है। हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता, समयसूचकता रखने वाले नेता हमारे बीच नहीं रहे। ये हमारे, महाराष्ट्र और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की। समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा। उन्होंने कहा कि हमारी टीम का एकहिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया है। मैं उन्हें दुख भरी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर आने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, मैं ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है, जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार के पार्थिव शरीर को लाया गया है।



