Trending

Budget Session: राष्ट्रपति का संयुक्त सत्र को संबोधन

Budget Session: President Addresses Joint Session of Parliament

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधन के साथ हुई। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अपनी नींव को मजबूत किया है और विकास की दिशा में ठोस प्रगति की है। राष्ट्रपति ने बताया कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से पिछले एक वर्ष में सात लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि बीते दशक में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो सरकार की योजनाओं की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ये उपलब्धियां भारत की वर्ष 2047 तक विकसित और सशक्त राष्ट्र बनने की यात्रा की मजबूत नींव हैं। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा। आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।`

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker