
Trending
Ajit Pawar’s death: पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
PM Modi expresses deep sorrow over Ajit Pawar's death
दिल्ली/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में विमान हादसा हो गया है। इस विमान में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत सभी सवारों का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा- अजीत पवार जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जज़्बा भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। ओम शांति।



