Trending

Plane Crash: अजित पवार का निधन, राष्ट्रपति ने जताया दुख

Ajit Pawar dies in plane crash, President expresses grief

दिल्ली/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में अजित पवार और उनके साथ सवार 4 अन्य लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर पोस्ट कर लिखा कि महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker