Grand NCC-PM Rally: दिल्ली में आज भव्य एनसीसी-पीएम रैली, 21 देशों की भागीदारी
Grand NCC-PM Rally in Delhi Today, with Participation from 21 Countries

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे दिल्ली स्थित करिअप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित वार्षिक एनसीसी-पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस वर्ष रैली का विषय ‘राष्ट्र प्रथम – कर्तव्यनिष्ठ युवा’ रखा गया है, जो युवाओं में कर्तव्यबोध, अनुशासन और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करने पर केंद्रित है।
एनसीसी-पीएम रैली के साथ ही महीने भर चले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का भव्य समापन होगा। इस शिविर में देशभर से कुल 2,406 एनसीसी कैडेटों, जिनमें 898 छात्राएं शामिल हैं, ने भाग लिया। रैली में 21 अन्य देशों के 207 युवा और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिससे यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ग्रहण करेगा। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों, राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय रंगशाला के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और चारित्रिक विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से दर्शाया जाएगा।



