Trending

Rajasthan News: घना कोहरा, सर्दी का असर बढ़ा

Dense Fog in Rajasthan, Cold Intensifies

जयपुर/प्रतिनिधि : जयपुर प्रदेश में बीते मंगलवार को आंधी और बारिश के दौर के बाद बुधवार सुबह कई जिलों में घने कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। नागौर, पाली, भरतपुर, सवाई माधोपुर और चूरू सहित अनेक क्षेत्रों में सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हो रहा है। घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा, वहीं सुबह के समय जनजीवन भी प्रभावित रहा।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker