Budget Session: से पहले संसद में सर्वदलीय बैठक
All-Party Meeting Held in Parliament Ahead of Budget Session

दिल्ली/प्रतिनिधि: संसद के बजट सत्र से पहले नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में सरकार और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी बजट सत्र के सुचारू संचालन, विधायी कार्यसूची और विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा की। बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन उपस्थित रहे।
विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता जयराम रमेश, डीएमके नेता तिरुचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष, समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव सहित कई अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संसद के समय का सदुपयोग करने, जनहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक बहस और आवश्यक विधेयकों को पारित कराने पर जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि संसद का बजट सत्र कल से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।



