Trending

India-EU FTA: ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

India-EU FTA: A New Beginning for Shared Prosperity

दिल्ली/प्रतिनिधि: भारत और यूरोपीय संघ के बीच आज एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप दे दिया गया। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान व्यापार, सुरक्षा, रक्षा साझेदारी, आवाजाही, आपदा जोखिम प्रबंधन और हरित हाइड्रोजन सहित कुल सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत और यूरोपीय संघ के संबंध अब एक नए मुकाम पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के संबंध अब एक नए मुकाम पर पहुंच गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समझौता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि, नवाचार और वैश्विक सहयोग का एक नया खाका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नवाचार साझेदारियां विकसित होंगी और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत होंगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने इस समझौते को “मदर ऑफ ऑल डील्स” बताया। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए कहा कि भारत और यूरोपीय संघ एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

यूरोपीय संघ वर्तमान में वस्तुओं के मामले में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों के बीच कुल व्यापार लगभग 136 अरब डॉलर रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker