Trending

Padma Bhushan: कोश्यारी को पद्म भूषण, विपक्ष बनाम सरकार

Koshyari awarded Padma Bhushan; Opposition vs. Government

मुंबई/प्रतिनिधि : गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ राजनेता भगत सिंह कोश्यारी का नाम शामिल किया गया है। उनके लंबे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को देखते हुए उन्हें समाज सेवा, प्रशासनिक नेतृत्व और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान दिए जाने की बात कही गई है।हालांकि, इस फैसले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने कोश्यारी को पद्म भूषण दिए जाने का कड़ा विरोध किया है। विपक्ष का आरोप है कि जिन पर छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और राजर्षि शाहू महाराज के अपमान से जुड़े बयान देने के आरोप लगे हों, उन्हें इस तरह के सम्मान से नवाज़ना उचित नहीं है।

शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने इसे संविधान का मज़ाक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी फैसले की निंदा की है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगत सिंह कोश्यारी का समर्थन करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker