Republic Day: ‘आयुष का तंत्र, स्वास्थ्य का मंत्र’ थीम झांकी
Republic Day Parade: Float based on the theme ‘AYUSH System, Mantra for Health’

दिल्ली/प्रतिनिधि : 77वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयुष मंत्रालय की भव्य झांकी प्रदर्शित की गई, जिसने आधुनिक तकनीक के साथ भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं के समन्वय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। ‘आयुष का तंत्र, स्वास्थ्य का मंत्र’ विषय पर आधारित यह झांकी आत्मनिर्भर भारत और जन-केंद्रित विकास की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप रही।
झांकी में भारत के सभ्यतागत स्वास्थ्य दृष्टिकोण को दर्शाते हुए यह बताया गया कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोव-रिग्पा और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियाँ आज भी जनस्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस प्रस्तुति के माध्यम से निवारक, प्रोत्साहक और समुदाय-आधारित स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को सशक्त बनाने में आयुष की भूमिका को रेखांकित किया गया। झांकी ने स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में परंपरा और नवाचार के संतुलित दृष्टिकोण को प्रभावी रूप से उजागर किया।



