Trending

Republic Day: देशभर में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

77th Republic Day Celebrated with Great Fervor Across the Country

नवीमुंबई/सान्वी देशपांडे : देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां भारत की सैन्य, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक शक्ति का प्रदर्शन हुआ। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य पर विचार करने का महत्वपूर्ण अवसर है तथा यह संविधान और लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूत करता है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने इसे विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला पर्व बताया, जबकि गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन किया। देशभर में शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker