Trending

Navi Mumbai: मनपा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Republic Day Celebrated with Grandeur at Navi Mumbai Municipal Corporation

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय परिसर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. कैलाश शिंदे के शुभ हाथों ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रगान के पश्चात राज्यगान के रूप में सलामी दी गई। आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का एक आदर्श संविधान है, जो वर्ष 1950 से लागू है। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही 73वें और 74वें संविधान संशोधनों के तहत स्थानीय स्वशासन संस्थाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

समारोह में अपर आयुक्त, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के जवान उपस्थित रहे। पारंपरिक पगड़ी और राष्ट्रीय परिधान में सभी की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यालय को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया तथा ‘क्लीन इंडिया थ्रू क्लीन हैबिट्स’ अभियान का संदेश रंगोली के माध्यम से दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker